श्रीकरनपुर में चार साहिबजादों की स्मृति में रक्तदान शिविर
श्रीकरनपुर कस्बे में आज हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा चार साहिबजादों की स्मृति में अरोड़वंश धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के सातवें रक्तदान शिविर में श्रीगंगानगर से आए स्वास्तिक ब्लड केंद्र की रविश जैन टीम एवं तपोवन ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त संग्रह किया। रक्तदाताओं की सराहनीय सहभागिता से शिविर सफल रहा।

No comments