भोमपुरा गौशाला प्रकरण: संचालक समिति पर सहमति नहीं, गोवंश स्थानांतरण पर विचार
रायसिंहनगर के भोमपुरा गौशाला में 100 से अधिक गोवंश की मौत के मामले को लेकर गठित की गई संचालक समिति पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इसी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में ब्लॉक क्षेत्र के समस्त गौशाला संचालकों की बैठक उपखंड कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें भोमपुरा गौशाला की स्थिति और आगे की कार्यवाही पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि भोमपुरा गौशाला में संचालक समिति को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण प्रशासन गोवंश को अन्य गौशालाओं में स्थानांतरित करने पर विचार कर रहा है।
वहीं, भोमपुरा में गठित समिति को संचालक चयन के लिए दो दिन का समय दिया गया है। तय अवधि में सहमति नहीं बनने पर सोमवार से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments