Breaking News

बांसवाड़ा-उदयपुर में छिपे सोने के भंडार खोलने की तैयारी

राजस्थान सरकार ने राज्य की खनिज संपदा को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों में स्थित दो बड़े गोल्ड माइन ब्लॉक्स की नीलामी प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। इससे पहले असफल रही नीलामी के बाद अब नए सिरे से ऑक्शन के जरिए राजस्थान को देश के स्वर्ण-उत्पादक राज्यों की सूची में शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
खान एवं भूविज्ञान विभाग की ओर से कांकरीया गारा गोल्ड ब्लॉक (बांसवाड़ा) और डुगोचा गोल्ड ब्लॉक (उदयपुर) के लिए कंपोजिट लाइसेंस के तहत डिजिटल बोलियां आमंत्रित की गई हैं। विभाग के अनुसार, इन दोनों ब्लॉक्स के लिए तकनीकी बोलियां 2 जनवरी 2026 को खोली जाएंगी।

No comments