अजमेर उर्स में पीएम मोदी की ओर से चादर पेश
राजस्थान कीअजमेर शरीफ दरगाह में चल रहे 814वें सालाना उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश की गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू प्रधानमंत्री की तरफ से भेजी गई चादर लेकर अजमेर पहुंचे और दरगाह में विधिवत चादरपोशी की। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में अदा की गईं।
चादर पेश करने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू महफिलखाने पहुंचे, जहां खादिमों की ओर से उनकी दस्तारबंदी की गई और तबर्रुक भेंट किया गया। इसके बाद बुलंद दरवाजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के नाम संदेश पढ़कर सुनाया गया।

No comments