गेस्ट हाउस में लगी आग से मची खलबली
आगरा में ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास एस्सार गेस्ट हाउस में सोमवार सुबह 5.45 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। रिसेप्शन के पास तारों में शार्ट सर्किट से आग लगने पर पूरे रेस्टोरेंट में धुआं भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने गेस्ट हाउस से 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।

No comments