दुकान के बाहर रखा घी का पीपा चोरी
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में बड़ा मंदिर के सामने स्थित एक दुकान के बाहर रखा 15 किलो घी का पीपा चोरी हो गया। पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दुकानदार राजकुमार निवासी सेतिया फार्म ने रिपोर्ट दी कि भंवर, अमन ने घी का पीपा चोरी कर लिया। मुकदमे की जांच एएसआई कृष्णचन्द्र को सौंपी गई है।

No comments