Breaking News

गोदाम से सवा किलो चांदी के सिक्के, 78 हजार की नगदी व स्पोर्ट शूज चोरी


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में 62 इंडस्ट्रीज एरिया लक्कड़मंडी में स्थित पार्षद अशोक मुंजराल के गोदाम में चोरी हो गई। अज्ञात चोर गोदाम का ताला तोड़ कर सवा किलो चांदी के सिक्के, करीब 78 हजार रुपए की नगदी व स्पोर्ट शूज के दो बैग चोरी करके ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसआई करणी सिंह ने मंगलवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करके आसपास  दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
पार्षद अशोक मुंजराल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गोदाम में पूजा के लिए चांदी के सिक्के रखे हुए थे। एक अटैची में नगदी पड़ी थी। दो बैग में स्पोर्ट शूज रखे हुए थे। यह शूज दुकान के कर्मचारी सैम्पल के रूप में साथ लेकर जाते थे। 

No comments