Breaking News

इंदिरा गांधी नहर में गिरा टैंक


श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर की आरडी संख्या 221-222 के निकट सैन्य अभ्यास के दौरान हादसा हो गया। अभ्यास के दौरान सेना का टैंक नहर में डूब गया। टैंक में दो जवान सवार थे। सेना ने सर्च अभियान चलाया है। दो जवानों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।  
जानकारी के अनुसार सेना के जवान नहर पर अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान सेना का टैंक नहर में गिरने की घटना हो गई। टैंक में सेना के दो जवान बताये गये हैं। सेना ने सर्च अभियान चला कर दोनों जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस हादसे को लेकर सेना ने अभी तक अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

No comments