जेल में बंदी के लिए फेंका सामान
हनुमानगढ़ टाउन स्थित जिला कारागृह में बंदी के लिए बाहर से सामान फैंकने की घटना सामने आई है। जेल प्रशासन ने बंदी की तलाशी के दौरान सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने जेल प्रहरी मुकेश जाट की रिपोर्ट पर जेल परिसर में बाहर से सामान फैंकने वाले संजय उर्फ सेठी पुत्र कृष्ण व जेल के बंदी अंकित उर्फ अक्की पुत्र राजेन्द्र निवासी थिराजवाला गोलूवाला के खिलाफ जेल अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
जेल प्रहरी ने पुलिस को बताया कि संजय उर्फ सेठी ने बाहर से कारागृह के भीतर मोबाइल फोन, सिम, बीड़ी-जदा, मुनका, लाइटर व अन्य सामान का एक पैकेट फैंक दिया।

No comments