युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख ठगे
श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 6 एच में रहने वाले एक युवक को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख रुपए से अधिक की नगदी ठग ली गई। पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर दो महिलाओं सहित पांच जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घड़साना में फोटो स्टूडियो संचालक जगनलाल ने जरिए इस्तगासा दर्ज करवाये मुकदमे में बताया कि कुलदीप सिंह निवासी 13 जीबी विजयनगर, कुलदीप की पत्नी कोमल कौर, मलकीत सिंह, मलकीत की पत्नी मनजीत कौर, मलकीत सिंह के भाई प्रदीप सिंह ने मेरे बेटे गोपाल कृष्ण को कनाडा भेजने का झांसा देकर आठ लाख 65 हजार रुपए ठग लिये।

No comments