Breaking News

अवैध कोडीन कफ-सिरप की 397 शीशियां जब्त, आरोपी अरेस्ट

उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध कोडीन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे 397 कोडीन की शीशियां जब्त की हैं।
बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालवा का चौरा निवासी लक्ष्मण और मदन पुत्र सवाराम गरासिया अपने घर पर अवैध रूप से कोडीन की शीशियों के कार्टन रखकर सप्लाई करने की फिराक में हैं।

No comments