कोहरे के कारण जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द
पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर-पूर्वी राज्यों में घना कोहरा छाने का असर फ्लाइट्स के संचालन पर देखने को मिला। दूसरे शहरों से दिल्ली और चंड़ीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। जबकि जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा और गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे की देरी से उड़ान भरी।
जयपुर से चंड़ीगढ़ के लिए जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट आज रद्द हो गई। ये विमान जयपुर से सुबह 5.50 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरता है। चंडीगढ़ के घना कोहरा होने के चलते उड़ान रद्द की गई।
जयपुर से चंड़ीगढ़ के लिए जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट आज रद्द हो गई। ये विमान जयपुर से सुबह 5.50 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरता है। चंडीगढ़ के घना कोहरा होने के चलते उड़ान रद्द की गई।

No comments