Breaking News

एक भैंस की मौत- 200 लोग पहुंचे अस्पताल! तेरहवीं का भोज बना मुसीबत

उत्तरप्रेदश में उझानी थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव में एक भैंस की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने भैंस को काट लिया था और 26 दिसंबर 2025 को भैंस की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर फैली, गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में एक तेरहवीं संस्कार के दौरान दावत का आयोजन किया गया था। बाद में यह जानकारी सामने आई कि जिस भैंस का दूध रायता बनाने में इस्तेमाल किया गया था, उसी भैंस को कुछ दिन पहले कुत्ते ने काटा था।
लोगों ने संभावित संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने की मांग की। एक साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने से कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। 

No comments