Breaking News

लग्जरी कार से करीब 91 लाख की नकदी बरामद

रायसिंहनगर पुलिस ने श्रीविजयनगर मार्ग पर बीती रात नाकाबंदी के दौरान लग्जरी कार से करीब 91 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। पुलिस कार में सवार तीनों युवकों से संदिग्ध राशि के बारे में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में देर रात्रि यह कार्रवाई की गई।
एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल ने बताया कि देर रात पुलिस ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 90 लाख 84हजार 900 सौ रुपये की नकदी बरामद हुई। कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर नकदी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह युवक नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। 

No comments