Breaking News

बैंक के डिप्टी मैनेजर के मकान से जेवरात, नगदी व कपड़े-कम्बल चोरी

हनुमानगढ़ के भादरा में डीएवी स्कूल के पास किराये के मकान में रहने वाले बैंक अधिकारी के घर से अज्ञात चोरों ने नकदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया की भादरा शाखा में कार्यरत डिप्टी मैनेजर नितिन बिजारणिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक अधिकारी परिवार सहित अपने गांव गये हुए थे।
पुलिस के अनुसार नितिन बिजारणिया ने रिपोर्ट दी कि 25 दिसंबर को परिवार सहित अपने गांव नेतरामपुरा गए हुए थे। 28 दिसंबर की सुबह पड़ोसी के फोन से उन्हें घर के गेट खुले होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर घर का सामान बिखरा मिला और सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर से करीब 60 हजार रुपये नकद, सोने की एक अंगूठी, सोने की बालियों की एक जोड़ी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, कपड़े, ब्लूटूथ स्पीकर व कंबल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। 

No comments