बाइक से पटाखे बजाते हुड़दंग करते युवकों को लोगों ने घेरा
श्रीगंगानगर शहर के पदमपुर मार्ग पर मालवा पैलेस के निकट आज कुछ बाइकर्स द्वारा बाइक से पटाखे बजाने एवं हुड़दंग करने पर लोगों में रोष फैल गया। आक्रोशित लोगों ने इन बाइक सवार युवकों को घेर लिया और बाइक को तोडफ़ोड़ दी। लोगों का आक्रोश देख बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न कम्पनियों के बाइक में जिनमें स्पलेंडर, डीलक्स व अन्य कई मोडीफाई बाइक सवार युवक हुड़दंग करते हुए बाइक से पटाखे बजा रहे थे। इनके हुड़दंग को देखकर लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने आक्रोशित होकर इनको ललकारा तो ये घबरा गए। आक्रोशित लोगों ने बाइक को छीन लिया और तोडफ़ोड़ कर दी। बाद में सूचना में मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

No comments