शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर रिटायर्ड अधिकारी के बेटे से 47 लाख की ठगी
मेरठ में साइबर अपराधियों ने जल निगम से रिटायर्ड एसडीओ के पुत्र को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 46.97 लाख रुपये ठग लिए। साइबर अपराधियों ने युवक से 15 दिनों में अलग-अलग खातों में पैसा ट्रांसफर करा लिया।
युवक ने जब रकम का मुनाफा मांगा तो उन्होंने मोबाइल फोन बंद कर लिए। साइबर सेल थाना पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक ने जब रकम का मुनाफा मांगा तो उन्होंने मोबाइल फोन बंद कर लिए। साइबर सेल थाना पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments