Breaking News

जिला स्तरीय सम्मेलन में किसानों को चैक वितरित


प्रदेेश की भजनलाल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मेें मंगलवार को नई धानमण्डी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन सभागार में दो साल : नव उत्थान-नई पहचान, बढता राजस्थान-हमारा राजस्थान श्रृंखला के तहत जिला स्तरीय किसान सम्मेेेलन-उन्नत खेती समृद्ध किसान  का आयोजन किया गया।
इस दौरान नागौर जिले के डांगावास, मेड़ता सिटी  में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का प्रोजेक्टर के जरिए लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े और प्रदेश के अलग-अलग जिलों के किसानों से वर्चुअल संवाद किया। 

No comments