रोटरी क्लब रॉयल ने 130 विद्यार्थियों को वितरित की ऊनी जर्सियां
बढ़ती सर्दी को देखते हुए रोटरी क्लब श्रीगंगानगर रॉयल की ओर से जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष रोटे. इंजी. अर्जुन वधवा के नेतृत्व में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 11 एलएनपी भट्टा कॉलोनी में कक्षा 1 से 5 तक के 130 छात्र-छात्राओं को ऊनी जर्सियां वितरित की गईं।
सेवा प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. युगभूषण वधवा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि अध्यक्ष अर्जुन वधवा ने विद्यार्थियों को परिश्रम व अनुशासन से आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारी, सदस्य व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

No comments