Breaking News

पुलिसकर्मियों को लूटने वाली महिला सहित चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे


श्रीगंगानगर के सादुलशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
एक महिला व उसके तीन साथियों को पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया था। घटना अबोहर-हनुमानगढ़ मार्ग पर खेरूवाला के पास हुई थी।  आरोपियों ने कार खराब होने का नाटक कर मदद के बहाने सिपाहियों को रोका और पिस्तौल की नोक पर लूटपाट की। कार में पुलिस वर्दी दिखते ही आरोपी फायर करते हुए भागने लगे।

No comments