विधायक बिहाणी को सेम समस्या से अवगत करवाया
श्रीगंगानगर शहर में लगातार बढ़ते भूजल स्तर के कारण सेम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। वर्तमान में कई इलाकों में भूजल स्तर 5 से 10 फुट तक आने से आवासीय क्षेत्रों सहित कृषि भूमि को भी नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
इस संबंध में शहरवासियों ने विधायक जयदीप बिहाणी को ज्ञापन देकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में भू-जल वैज्ञानिकों, कृषि वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों से परामर्श लेकर त्वरित उपाय करने की आवश्यकता बताई गई। ज्ञापन में चेताया है कि यदि समय रहते इस ओर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पूरा शहर और आसपास की कृषि भूमि सेम की चपेट में आ सकती है।

No comments