Breaking News

शिविर में 70 से अधिक यूनिट रक्तदान


रोटरी क्लब श्रीगंगानगर, 176 मिलिट्री हॉस्पिटल एवं अमोघ पॉलीक्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए मंगलवार सुबह दस बजे अमोघ पॉलीक्लिनिक  में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में समाचार लिखे जाने तक सैनिकों द्वारा 70 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर क्लब के उप जिला गवर्नर प्रवीण नागपाल, सचिव अनिल नागपाल, संयोजक एचएस हैरी, सहसंयोजक राजेन्द्र चड्ढा, मेजर पलक अरोड़ा, शिवशंकर वशिष्ट एवं अश्वनी सचदेवा आदि मौजूद रहे।

No comments