गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
श्रीगंगानगर में भारत विकास परिषद प्रताप शाखा द्वारा विद्यार्थियों में संस्कार निर्माण के उद्देश्य से श्री सनातन धर्म माध्यमिक विद्यालय में 'गुरु वंदन-छात्र अभिनंदनÓ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई।
उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षिकाएं सुष्मा भाटिया व सम्पत्त को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 12 की पायल, 11 की संजना, 10 के अभिषेक व 9 के मानव को मेधावी छात्र-छात्रा के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ सदस्य शिवशंकर मित्तल ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि जगीर फरमा ने परिषद के उद्देश्यों की जानकारी दी।

No comments