Breaking News

भारत से बाहर सजेगा प्रभु राम का दरबार

अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की लहर अब कैरिबियाई द्वीपों तक पहुंच गई है। भारत से हजारों किलोमीटर दूर स्थित देश त्रिनिदाद और टोबैगो ने अपनी राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में एक विशाल 'राम मंदिर' बनाने का निर्णय लिया है, जिसे 'मिनी अयोध्या' या 'अयोध्या नगरी' के नाम से जाना जाएगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत इस साल मई 2025 में ही हो गई थी, जब अयोध्या के रामलला की एक हुबहू प्रतिकृति त्रिनिदाद पहुंची। इस प्रतिमा के स्वागत के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन की सड़कों पर 10,000 से अधिक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा था। 

No comments