मासूम की मौत के बाद अंगदान से महकेगी तीन जिंदगियां
जोधपुर एम्स में भर्ती एक 5 वर्षीय मासूम को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उसके माता-पिता ने मानवता की मिसाल पेश की है. परिजनों ने बच्चे के अंगदान का बड़ा फैसला लिया है, जिससे देश के अलग-अलग शहरों में भर्ती गंभीर मरीजों को नया जीवन मिल सकेगा. अंगों को सुरक्षित हवाई मार्ग तक पहुंचाने के लिए शहर में विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है.

No comments