23 को होने वाली मेगा पीटीएम व निपुण मेला स्थगित
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से 23 दिसंबर को प्रदेशभर में प्रस्तावित मेगा पीटीएम एवं निपुण मेले को स्थगित कर दिया गया है। परिषद ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय किया है। नई तिथि की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार पूर्व में 9 दिसंबर को जारी पत्र के क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।

No comments