Breaking News

पॉल्यूशन के चलते बदली ऑफिस टाइमिंग,

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंचने के बाद गुरुग्राम प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिले में ग्रैप-4 के नियम लागू कर दिए गए हैं। जहरीली हवा से लोगों को बचाने और सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए प्रशासन ने कामकाज के तरीकों में बड़े बदलाव किए हैं। गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने निर्देश जारी कर सभी निजी संस्थानों और कॉरपोरेट ऑफिसों से अपील की है कि वे आज 22 दिसंबर से अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होमÓ  की सुविधा दें।
प्रदूषण और ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सरकारी कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया गया है। अब सभी सरकारी विभाग सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेंगे।

No comments