Breaking News

राजस्थान के शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, प्रश्न पत्रों को लेकर नई गाइडलाइन जारी

राज्य स्तरीय समान वार्षिक परीक्षा आगामी 7 मार्च से शुरू होगी। इसमें कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थी शामिल होंगे। जिन विषयों की परीक्षा समय सारिणी में शामिल नहीं है, उनकी परीक्षा विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी।
राजस्थान के शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में निजी विद्यालयों में प्रश्न पत्र नहीं रखे जाएंगे। निजी स्कूलों के प्रश्न पत्र संबंधित यूसीईईओ एवं पीईईओ के पास सुरक्षित रखे जाएंगे। यदि परीक्षा से पहले प्रश्न पत्रों के लिफाफे खुले पाए गए, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पीईईओ और यूसीईईओ की होगी।

No comments