Breaking News

बार-बार तबादले से आहत डीजे ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

रिटायरमेंट के 10 महीने पहले बार-बार ट्रांसफर से परेशान जालोर के जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें उन्होंने अपने ट्रांसफर आदेश को रद्द करने की गुहार लगाई है।
सुप्रीम कोर्ट ने गुप्ता की गंभीर सेहत के कारण जयपुर में निरंतर इलाज चलने, रिटायरमेंट में मात्र दस महीने बचने तथा टीचर वाइफ के रिटायरमेंट में भी कम समय होने का हवाला दिया है। साथ ही हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को जज गुप्ता की रिपोर्ट (प्रतिवेदन) पर दो हफ्ते में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को कहा है।

No comments