सेंट्रल जेल में कैदी के पास फिर मिला मोबाइल:सिम कार्ड भी बरामद
केंद्रीय कारागृह अलवर में विचाराधीन बंदी के पास से मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की ओर से तलाशी के दौरान ये मिला। कोतवाली अलवर में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बंदी के कपड़ों की थैली से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड लगा हुआ था। मोबाइल फोन का मॉडल केचड्डा ए-27 बताया गया है। मोबाइल फोन की बरामदगी की प्रक्रिया का मौके पर वीडियो भी बनाया गया।

No comments