Breaking News

ट्रांसफार्मर तोड़कर कॉपर चोरी किया,2 आरोपी पकड़े

उदयपुर सलूंबर थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे घटना में उपयोग ली गई कार सहित चोरी का सामान बरामद किया है। थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि आरोपी शंकर पिता कालुजी मीणा और हेमराज पिता धुलाजी मीणा निवास बनोड़ा सलूंबर को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। टीम को दो संदिग्धों के बारे में सूचना लगी। जिनसे सख्ती से पूछा गया तो उन्होंने चोरी करना कबूल किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। जिसमें और भी वारदातों के खुलासे की संभावना है।

No comments