Breaking News

युवा टेटे खिलाड़ी शुभम ने नेशनल स्पेशल ओलंपिक में जीता गोल्ड


श्रीगंगानगर के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी शुभम शर्मा ने नेशनल स्पेशल ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर लॉयंस क्लब श्रीगंगानगर मेन ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों ने शुभम के अदम्य साहस, समर्पण और अपंगता की बाधाओं को पार करने की भावना की सराहना की। लॉयंस क्लब के प्रमुख सदस्यों ने शुभम शर्मा का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। 
क्लब के सदस्य राजेश सिंगल ने भी शुभम की तारीफ की। क्लब के अन्य सदस्यों रमेश बंसल, सुशील जैन और सीए संजय बंसल ने भी इस युवा को शुभकामनाएं दीं। 

No comments