दोपहर को जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी इलाके के गांव राठीखेड़ा में बन रही एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति गुरुवार को भी डटी रही। आज सुबह से समिति के पदाधिकारियों की टिब्बी के गुरुद्वारा साहिब में बैठक जारी थी। बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जा रहा था, इस बीच जिला प्रशासन का वार्ता के लिए बुलावा आ गया। इस पर आंदोलनकारियों ने बैठक एक बार स्थगित कर दी है। प्रशासन की ओर से टिब्बी के एसडीएम कार्यालय में वार्ता की जाएगी। वार्ता में समिति के 15 सदस्य और पदाधिकारी शामिल होंगे। वार्ता के लिए बीकानेर से संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा व आईजी भी पहुंच चुके हैं।

No comments