भंवरों ने किया अचानक हमला, अस्पताल पहुंचीं महिलाएं
पाली जिले के तखतगढ़ कस्बे में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी. यहां पादरली रोड स्थित एक खेत में काम पर जा रही मां-बेटी पर अचानक भंवरों ने हमला कर दिया. यह पहली बार है जब मधुमक्खियों की तरह भंवरोंे केसमूह ने किसी इंसान पर इस तरह आक्रामक हमला किया हो. इस अटैक के बाद दोनों महिलाओं को अपनी जान बचाने के लिए नहर में कूदना पड़ा. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया.

No comments