Breaking News

सादुलशहर बस स्टैंड पर पिंक सुलभ कॉम्पलैक्स का लोकार्पण


सादुलशहर कस्बे के सार्वजनिक बस स्टैंड पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए 21.85 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए वातानुकूलित पिंक सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया गया। चेयरमैन कांता प्रवेश खीचड़ के निर्देशन में पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ ने बतौर मुख्य अतिथि लोकार्पण पट्टिका से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिला यात्रियों को प्रतिदिन इस सुलभ कॉम्पलैक्स का लाभ मिलेगा। वाइस चेयरमैन अमरनाथ अग्रवाल ने आभार जताया। 

No comments