श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ के 300 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा पर रवाना
देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के अंतर्गत गुरुवार को हनुमानगढ़ से एक विशेष रेलगाड़ी रामेश्वम-मदुरई धाम के लिए रवाना हुई।
यह रेलगाड़ी हनुमानगढ़ से रामेश्वरम-मदुरई के लिए 11 दिसंबर को सुबह 10:50 बजे हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। टे्रेन को श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश और हनुमानगढ़ जिला परिषद के सीईओ ओपी बिश्नोई ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रेलगाड़ी हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और बीकानेर होते हुए दक्षिण भारत के पवित्र स्थलों के लिए जाएगी। इस यात्रा में कुल 970 तीर्थयात्री शामिल होंगे। जिसमें श्रीगंगानगर से 150 व हनुमानगढ़ के 150 यात्री शामिल थे।

No comments