रिकॉर्ड जलस्तर के बावजूद नहीं खुलेगी सैंथल सागर की नहर
करीब 2 दशक बाद दौसा के सैंथल सागर बांध में रिकॉर्ड जलस्तर पहुंचने के बावजूद रबी फसल के लिए इस बार नहर नहीं खोलने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पूर्व में हुई जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग और जल उपयोक्ता संगम की बैठकों के आधार पर लिया गया है। निर्णय का मुख्य कारण क्षेत्र में भूजल में अत्यधिक फ्लोराइड, गिरता भू-जल स्तर और पेयजल संकट बताया गया है। ये हालात दूसरी बार बने है, जब नहर नहीं खोली गई है। इससे पहले 2019 में नहर नहीं खोलने का निर्णय लिया था।

No comments