Breaking News

कोटा के बसंत विहार में सेल्समेन बनकर ठगी:शक्कर-तेल सस्ते देने का झांसा देकर युवक फरार

कोटा के बसंत विहार इलाके में एक बदमाश ने खुद को मार्ट का सेल्समेन बताकर एक व्यक्ति से साढ़े तीन हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी युवक ने शक्कर का कट्टा और तेल का पीपा बेहद कम दामों में देने का लालच देकर पीडि़त को अपनी बातों में फंसा लिया और मौका मिलते ही फरार हो गया। पीडि़त संजय गौतम ने इस घटना की शिकायत दादाबाड़ी थाने में दर्ज करवाई है।
 युवक ने शक्कर का कट्टा 1700 रुपए और तेल का पीपा 1800 रुपए में देने की बात कही, जिस पर संजय ने भरोसा कर उसे कुल 3500 रुपए नगद दे दिए।

No comments