Breaking News

आयड़ नदी का जहरीला पानी, खेती लायक भी नहीं

उदयपुर में शहर के बीच से उदयसागर झील तक जाने वाली आयड़ नदी की जांच ने सभी को चौंका दिया है। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल की जांच में पता चला है कि नदी में बह रहा पानी औद्योगिक अपशिष्ट मिलने से काफी जहरीला हो चुका है। यह पानी न पीने के लायक है और न ही खेती के लायक है।
नदी में अपशिष्ट मिलाने की शिकायत को सीवरेज टास्क फोर्स के पूर्व सदस्य प्रो. महेश शर्मा ने उठाया था। उनके कहने पर प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी शरद सक्सेना ने टीम भेजकर जांच करवाई और करीब 55 टन स्लज भी हटवाया।

No comments