जोधपुर मंडल की 10 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे डिब्बे
नए साल और त्योहारी सीजन में बढ़े हुए यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जोधपुर मंडल से चलने एवं गुजरने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों में 1 से 31 जनवरी 2026 तक अस्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। इस व्यवस्था से रणकपुर, इंटरसिटी, इंदौर, रणथंभौर, मरुधर, दादर, साबरमती, जैसलमेर एवं हमसफर सहित विभिन्न ट्रेनों में एसी थ्री टियर, स्लीपर तथा जनरल श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जिससे प्रतीक्षा सूची व जनरल टिकट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

No comments