Breaking News

सरकारी गाड़ी में परिवार बैठा मिला तो सड़क पर उतारेंगे'

कोटा शहर में सरकारी वाहनों के दुरुपयोग को लेकर अब विरोध खुलकर सामने आने लगा है। शहर के युवाओं की टीम नायक ने सरकारी अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। टीम का कहना है कि यदि कोई भी अधिकारी चाहे वह कोटा विकास प्राधिकरण, नगर निगम या किसी अन्य सरकारी विभाग से जुड़ा हो सरकारी वाहन का निजी या घरेलू उपयोग करते हुए पाया गया तो टीम नायक उसे मौके पर ही रोकेगी।
शशांक शर्मा ने बताया- सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम जनहित में यह अभियान चला रहे हैं। 

No comments