नकाबपोश चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ चुराए जेवर
बाड़मेर जिले के गडरारोड सर्किल स्थित माजीसा मंदिर में रात को नकाबपोश चोरों ने ताले तोड़कर करीब 20 तोला सोना और नकद रुपए चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सुबह दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।
करीब रात तीन बजे चोरों ने मंदिर का सेंटर लॉक तोड़ा। यहां माताजी की करीब 20 तोला सोने की आड़ चोरी कर ली गई। इसके साथ ही छोटे-मोटे अन्य गहने और नकद रुपए भी चोर ले गए। पूरी चोरी की वारदात करीब डेढ़ घंटे तक चली।

No comments