राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना
राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में घना कोहरा छाने का असर फ्लाइट्स और ट्रेन के संचालन पर देखने को मिला।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक नए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में बादल छा सकते हैं। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश या मावठ होने की संभावना है। इस दौरान 31 दिसंबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर जिलों में बादल छा सकते हैं।

No comments