महिलाओं व बालिकाओं को दी महिला अधिकारों की जानकारी
इनर व्हील क्लब ऑफ श्रीगंगानगर के तत्वावधान में वूमेन वॉकथन कार्यक्रम का आयोजन जवाहरनगर स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल में किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, वरिष्ठ अधिवक्ता मंजू पाण्डे, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना, क्लब अध्यक्ष ज्योति महिपाल ने महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार एवं महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने महिला जागरूकताा रैली निकाली।

No comments