Breaking News

इंस्टाकार्ट सर्विस कम्पनी के कार्यालय से नकदी व डीवीआर चोरी


श्रीगंगानगर के रिको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर कैश लॉकर तोड़ा और एक लाख,17 हजार 255 की नकदी चुरा ली। अज्ञात चोर सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग सिस्टम डीवीआर डिवाइस तथा सुरक्षा हेतु लगा इलेक्ट्रॉनिक आईडीएस सिस्टम भी अपने साथ ले गए। सदर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार कम्पनी के हब इन्चार्ज संजय चौधरी पुत्र ओमप्रकाश चौधरी ने रिपोर्ट में बताया कि 23 नवंबर की शाम 6 बजे कर्मचारी राजू राणा ने कार्यालय के कैश लॉकर में राशि रखकर बाहर ताला लगा दिया था। अगले दिन 24 नवंबर की सुबह 4:38 बजे कंपनी की सेंट्रल सिक्योरिटी टीम से संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर उन्होंने कार्यालय कर्मी विनय कुमार शर्मा व भवन के ऊपर पीजी में रहने वाले कुछ युवकों को मौके पर भेजा।

No comments