Breaking News

डिप्टी डायरेक्टर ने जनसंख्या संबंधी आंकड़े देने के दिए निर्देश


श्रीगंगानगर में भारत की आगामी जनगणना-2027 संबंधी अधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जनगणना विभाग जयपुर के डिप्टी डारेक्टर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए शहरी क्षेत्र नगर परिषद एवं नगरपालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनसंख्या आंकड़े उपलब्ध करवाने को कहा। 
इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जनगणना संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आगामी जनगणना की तैयारी के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की।

No comments