Breaking News

शाह के करीबी पंकज चौधरी यूपी बीजेनी अध्यक्ष होंगे

यूपी के अगले बीजेपी अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी होंगे। नाम फाइनल है, सिर्फ ऐलान बाकी है। रेस में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का नाम था, लेकिन आला-कमान ने चौधरी पर भरोसा जताया है।
पंकज चौधरी आज सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को पार्टी मेगा इवेंट बनाने जा रही है। पार्टी दफ्तर को फूलों से सजाया गया है। कल यानी रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में वोटिंग होगी और पीयूष गोयल चौधरी के नाम का ऐलान करेंगे।

No comments