Breaking News

अजमेर में हाइवे की होटल में अवैध गैर रिफलिंग, दो गिरफ्तार

अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के केसरपुरा स्थित होटल जयपुर गोल्डन पर पुलिस टीम ने छापा मारा और अवैध गैस रिफलिंग पकड़ी। यहां से पुलिस टीम ने 2 पिकअप, एक गैस टैंकर, 116 गैस सिलेंडर, लोडिंग टेंपो ओर गैस रिफिलिंग का सामान जब्त किया। मौके से दो जनों को गिरफ्तार किया गया। रसद विभाग की टीम को भी बुलाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक किशनगढ़ अजेय सिंह राठौड के सुपरविजन में देर रात जिला स्पेशल टीम प्रभारी सत्यवान मीणा ने टीम सहित केसरपुरा, मांगलियावास एनएच-48 पर स्थित होटल जयपुर गोल्डन पर छापा मारा।

No comments