देवीजी के मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना
राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग के मध्य स्थित देवीजी के मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चांदी के तीन छत्र एवं मुकुट सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मन्दिर में पप्पू सैनी तड़के करीब चार बजे माता की पूजा करने आता है। जब वह मंदिर में घुसा तो उसे मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा की गर्भगृह में स्टील के दरवाजे के बीच शीशा टूटा हुआ था। उसने इसकी सूचना मंदिर से जुडे अन्य लोगों दी। सूचना मिलने पर मन्दिर से जुड़े अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मन्दिर में गर्भगृह में देखा तो माता की तीन चांदी के छत्र, एक चांदी का मुकुट सहित माता के सिर पर लगाने का चांदी का चांद एवं दो डिब्बे कृत्रिम आभूषण चोर ले गये। चोरी की सूचना राजगढ़ पुलिस को दी गई।

No comments