मदन दिलावर ने सुशासन रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
राजस्थान सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सुशासन पखवाड़े के तहत विधानसभा क्षेत्रवार रथ यात्राओं का भव्य शुभारंभ आज कोटा जिले में हुआ। यह अभियान 13 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा, और इसकी शुरुआत कोटा जिला परिषद कार्यालय से की गई। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जिले की सभी विधानसभाओं के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मंत्री मदन दिलावर ने रथ यात्राओं के चालकों और परिचालकों का माला पहनाकर स्वागत किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, रथ के पहियों के नीचे श्रीफल और मिष्ठान रखकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद रथों को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इन रथ यात्राओं के जरिए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

No comments